चोरों ने दो घरों से लाखों की नगदी, जेवरात तथा कीमती सामान चोरी किया, अज्ञात पर पर्चा
चोरों ने दो घरों से लाखों की नगदी, जेवरात तथा कीमती सामान चोरी किया, अज्ञात पर पर्चा
सतिंदर कुमार (बठिंडा) 31/07/2024 -: गांव जीवन सिंह वाला में चोरों ने एक ही रात में दो घरों पर धावा बोलते हुए लाखों रुपयों की नगदी तथा कीमती सामान चोरी कर लिया। इस संबंध में तलवंडी साबो पुलिस को दर्ज कराई कंपलेंट में बलविंदर सिंह वासी जीवन सिंह वाला ने बताया कि बीती 28/29 जुलाई की रात कोई अज्ञात व्यक्ति उसके घर से सोने के गहने तथा 1 लाख 12 हजार रुपयों की नगदी चोरी कर ले गया। इसी रात चोरों ने उसके पड़ौसी जगजीत सिंह के घर को भी निशाना बनाते हुए उसके घर से सोने के गहने, 3 हजार रुपयों की नगदी तथा 1 लैपटाप चोरी कर लिया। शिकायत पर कारवाई करते पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।