बांग्लादेश जैसे हालात बने तो हिंदू कहां जाएंगे: जल्द बने हिन्दू राष्ट् -: सतिंदर कुमार


बांग्लादेश जैसे हालात बने तो हिंदू कहां जाएंगे: जल्द बने हिन्दू राष्ट् -: सतिंदर कुमार
हिंदुओं पर अत्याचार की खबरों से मन दुखी -: सतिंदर कुमार
आराधना,(बठिंडा) 09-08-2024 –: शिवसेना स्वतंत्र (रजि.) के राष्ट्रिय प्रधान सतिंदर कुमार ने कहा कि बांग्लादेश जैसी स्थिति भारत में बनी तो यहां का हिंदू कहां जाएगा। इसलिए हम कहते हैं कि हिंदू राष्ट्र चाहिए।

बांग्लादेश जैसे हालात बने तो हिंदू कहां जाएंगे: जल्द बने हिन्दू राष्ट् -: सतिंदर कुमार
बांग्लादेश जैसे हालात बने तो हिंदू कहां जाएंगे: जल्द बने हिन्दू राष्ट् -: सतिंदर कुमार

शिवसेना स्वतंत्र (रजि.) के राष्ट्रिय प्रधान सतिंदर कुमार ने कहाआज बांग्लादेश के जो हालत है उन्हें देखकर मन बहुत दुखी है साथ ही बांग्लादेश से जो खबरें आ रही है कि हिंदुओं के मंदिरों में आक्रमण हो रहे हैं। आग लगाई जा रही है। हमारा मन बहुत दुखी है। भारत सरकार ने कदम उठाया। बहुत संख्या में हिंदू भारत आना शुरू हो गए हैं। इसके लिए धन्यवाद। हम भारत सरकार से अनुरोध करते हैं कि जितने भी हिंदू बांग्लादेश में फंसे हैं। जो भी आना चाहे। उन्हें शरण भी दी जाएं। हमारी ये अपील है कि उन्हें विशेष अधिकार भी दिया जाएं।’ इसलिए हम कहते हैं कि हिंदू राष्ट्र चाहिए प्रधान  ने कहा कि बांग्लादेश के हिंदू तो भारत में आकर शरण ले लेंगे। लेकिन कल यही मुद्दा, यही स्थिति परिस्थिति भारत में उठेगी तो भारत का हिंदू कहां जाएगा। हिंद महासागर या अटलांटिका? या फिर हिमालय जाएगा।

हिंदुओं पर अत्याचार की खबरों से मन दुखी -: सतिंदर कुमार
हिंदुओं पर अत्याचार की खबरों से मन दुखी -: सतिंदर कुमार

लोग हमसे कहते हैं कि आप हिंदू मुसलमान सिक्ख करते हो। सच यह है कि हम हिंदू मुसलमान नहीं करते हैं। हमने भारत के हिंदुओं को जगाने की कोशिश की तो आपने हमारा विरोध किया। हम किसी भी मजहब के खिलाफ नहीं, भारत में सबको रहने का अधिकार है। संविधान में सबको अधिकार है, भारत में होना भी चाहिए।

हिंदुओं से ही सवाल है
कि अगर यह स्थिति भारत में निर्मित हुई तो आप कहां जाएंगे? इसलिए हम कहते हैं हिंदू राष्ट्र चाहिए। सबको अधिकार चाहिए। कम से कम एक देश होगा हिंदुओं के लिए हो। जो बांग्लादेश का हाल है, वो भारत में न हो, इसलिए जागो हिंदू जागो, भागो मत।’

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए दरवाजे खोले भारत
बांग्लादेश में हिंदू भाई-बहन परेशान हैं। मंदिरों में तोड़फोड़ हो रही है, बहुत उपद्रव मचा है। भारत सरकार से प्रार्थना है कि विशाल हृदय दिखाते हुए बहुत जल्दी बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं के लिए विशेष व्यवस्था के साथ द्वार खोल देने चाहिए। वे बेचारे कहां जाएंगे?

Loading


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *