Punjab News: शिवसेना बाल ठाकरे के जिला अध्यक्ष की हत्या, घर जाते समय अज्ञात लोगों ने मंगतराम मंगा को मारी गोली
Punjab News: शिवसेना बाल ठाकरे के जिला अध्यक्ष की हत्या, घर जाते समय अज्ञात लोगों ने मंगतराम मंगा को मारी गोली

मोगा के स्टेडियम रोड पर गुरुवार देर शाम कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। जिसमें शिवसेना बाल ठाकरे शिंदे ग्रुप के अध्यक्ष मंगतराम मंगा की मौत हो गई। एक 12 वर्षीय किशोर भी घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल अवस्था में मंगतराम मंगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मोगा। स्थानीय स्टेडियम रोड पर वीरवार को देर शाम कुछ लोगों की ओर से फायरिंग की गई। इस फायरिंग के दौरान शिवसेना बाल ठाकरे शिंदे ग्रुप के अध्यक्ष की मौत हो गई। पुलिस प्रशासन घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, मंगतराम मंगा पुत्र धर्म सिंह निवासी इंदिरा कॉलोनी वीरवार को देर शाम स्टेडियम रोड से होते हुए अपने घर जा रहा था। स्टेडियम रोड पर कुछ अज्ञात लोगों ने उसके ऊपर फायरिंग कर दी जिसके कारण गोलियां मंगतराम मंगा को लगी। मंगतराम गंभीर अवस्था में स्टेडियम रोड पर गिर गया।
अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टर ने घोषित कर दिया मृत
आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच गया। इस घटनाक्रम के दौरान दूध लेकर जा रहा 12 वर्षीय थॉमस नामक एक किशोर घायल हो गया जिसको इलाज के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया है। इमरजेंसी स्टाफ ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी है।
पत्नी बोली- दूध लाने गया था पति
मृतक की पत्नी रेणु ने बताया कि मंगत राम लगभग नौ बजे घर से दूध लेने के लिए गया था लेकिन घर नहीं पहुंचा, उन्हें सूचना मिली कि उसकी गोलियां मार कर हत्या कर दी है। उसके तीन बेटियां हैं। पंजाब में आए दिन कहीं न कहीं गोली कांड होते रहता है। प्रदेश में हत्या और चोरी आम बात हो गई है।